गुरुवार, 18 फ़रवरी 2010

घरेलू मैदान में १-१ से बराबरी पर छूटी श्रृंखला लाज बची और ताज भी

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मेचो की घरेलू श्रृंखला के पहले मेंच में मेहमान टीम के हाथों हारने के बाद टीम इंडिया का लाज और ताज गवा देने का दर, दूसरे मेच में विजय श्री के बाद ख़त्म हो गया।
टीम के सयुंक्त प्रयासों से अफ्रीकी शेरो को पटखनी देकर भारत ने इज्ज़त और नंबर एक की कुर्सी दोनों को बचा लिया।
टीम के पसंदीदा मैदान , इडन गार्डेन में प्रतिद्वंदी टीम को खेल के हर विभाग में पछाड़कर टीम इंडिया ने घरेलू मैदान में सिरमोर होने के रुतबे को भी बरकरार रखा। मार्च २००१ में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध फोलो ऑन खेलकर जीत हासिल करने के बाद, यह दूसरा बड़ा मौका था जबकि भारत ने न सिर्फ श्रृंखला में वापसी की बल्कि मेहमान टीम को श्रृंखला जीतने से दूर रखा। इस बार भलेही श्रृंखला भारत जीत न
पाया हो, किन्तु यहाँ की बराबरी उस जीत से कई गुना बड़ी थी।